नई दिल्ली, मार्च 9 -- शीतकालीन खेल में भारतीय सेना का स्वर्णिम आगाज गुलमर्ग। गत चैंपियन भारतीय सेना ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए रविवार को दो स्वर्ण समेत सात पदक जीत लिए। भारतीय सेना ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते। हिमाचल प्रदेश ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किया। मेजबान जम्मू कश्मीर ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। सेना ने नोर्डिक स्कीइंग पुरुषों के दस किलोमीटर वर्ग में तीनों पदक जीते। सन्नी सिंह ने स्वर्ण, मनजीत ने रजत और राज डिन ने कांस्य जीता। महिला स्लालोम स्नोबोर्डिंग में उत्तराखंड की मेनका गुंजियाल को स्वर्ण, हिमाचल की साक्षी ठाकुर को रजत और नताशा महार को कांस्य मिला। महिलाओं की नोर्डिक स्कीइंग पांच किलोमीटर वर्ग में कर्नाटक की भवानी टी ने स्वर्ण जीता। आईटीबीपी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.