नई दिल्ली, फरवरी 23 -- माहेल से टाइब्रेकर में हार इनियान दूसरे स्थान पर डनकर्क (फ्रांस)। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान यहां टाइब्रेकर में फ्रांस के इंटरनेशनल मास्टर माहेल से हारकर 41वें कैपेल ला ग्रांडे इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट में उपविजेता रहे। पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी ने छह जीत और तीन ड्रॉ के साथ 7.5 अंक बनाए और नौ राउंड के बाद माहेल के साथ पहले स्थान पर रहे। विजेता के फैसला के लिए टाइब्रेकर हुआ जिसमें फ्रांस के खिलाड़ी ने बाजी मारी। इनियान ने लगातार चार जीत से शुरुआत करने के बाद साथी भारतीय इंटरनेशनल मास्टर मुथैया से पांचवीं बाजी ड्रॉ खेली। उन्होंने एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर और टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल करने वाले राजा ऋत्विक से भी ड्रॉ खेला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.