नई दिल्ली, जुलाई 14 -- महिला विश्व कप : दिव्या, हंपी अंतिम-16 में बातुमी (जॉर्जिया)। महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख और देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने फिडे महिला विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम-16 में जगह बना ली है। दिव्या को अंतिम 16 में पहुंचने के लिए आधा अंक की जरूरत थी जो उन्होंने सर्बिया की टेओडोरा इंजाक के खिलाफ ड्रॉ से हासिल कर लिया, हालांकि हंपी को पोलैंड की कुलोन क्लॉडिया को हराने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। तीन अन्य भारतीय डी हरिका, वंतिका अग्रवाल और आर वैशाली भी अंतिम-16 में जगह बना सकती हैं, लेकिन यह टाईब्रेकर में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इस प्रतियोगिता में विजेता को 50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा शीर्ष तीन में रहने वाली खिलाड़ी अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.