नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- अरविंद चिदंबरम ने पूर्व विश्व चैंपियन को हराया वारसॉ। ग्रैंड चेस टूर पर पदार्पण कर रहे भारत के अरविंद चिदंबरम सुपरबेट रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे दिन काले मोहरों से खेलते हुए पूर्व विश्व चैंपियन बुल्गारिया के वेस्लिन टोपालोव को हराने के साथ दो अन्य बाजियां ड्रॉ खेलीं। फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और रूस के व्लादिमीर फेदोसीव दोनों समान आठ अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। अरविंद के सात अंक हैं। अमेरिका के लेवोन अरोनियन, रोमानिया के डियाक बोगडन डियानेल और पोलैंड के डुडा यान-क्रिस्टोफ छह अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। भारत के आर प्रज्ञानानंदा, फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और रोमानिया के डेविड गेवरिलेस्क्यू के पांच-पांच अंक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...