नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- विश्व शूटिंग : आशी, अंजुम और सिफत फाइनल से चूकीं काहिरा। आशी चौकसे और ओलंपियन अंजुम मौदगिल बुधवार को विश्व निशानेबाजी के क्वालीफिकेशन में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। आशी (588 अंक) 15वें और अंजुम (587 अंक) 17वें स्थान पर रहीं। तीसरी भारतीय ओलंपियन सिफत कौर सामरा 580 अंक के साथ 48वें स्थान पर रहीं। नॉर्वे की जीनेट हेग डुएस्टैड आठ निशानेबाजों के फाइनल में 465.8 अंक बनाकर विश्व चैंपियन बनीं। स्विट्जरलैंड की 17 वर्षीय एमिली जैगी ने 465.3 अंक के साथ रजत जीता जो जूनियर विश्व रिकॉर्ड है। ब्रिटेन की सियोनैड मैकिन्टोश को कांस्य मिला। भारत ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य के साथ तालिका में चीन (आठ स्वर्ण समेत 15 पदक) के बाद दूसरा स्थान बनाए रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.