नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- विश्व चैंपियनशिप : अनीश ने साधा रजत पर निशाना काहिरा। भारत के अनीश भानवाला ने रविवार को यहां विश्व निशानेबाजी (पिस्टल/राइफल) में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल में दो शूट-ऑफ में जीत हासिल करके रजत पदक अपने नाम किया। यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। 23 वर्षीय निशानेबाज ने पहले तीसरे स्थान के लिए शूट-ऑफ में जीत हासिल की। फिर यूक्रेन के मैक्सिम होरोडीनेट्स की चुनौती को पार करते हुए रजत जीता। फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लेमेंट बेसागेट ने 31 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। वह 589 अंक के साथ क्वालीफिकेशन में भी शीर्ष स्थान पर रहे थे। अन्य भारतीय आदर्श सिंह और समीर क्रमशः 22वें और 35वें स्थान पर रहे। अनीश, आदर्श और समीर की भारतीय टीम 1731 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.