नई दिल्ली, जनवरी 14 -- विश्व कप से पहले पाक में तीन मैच खेलेगा ऑस्ट्रेलिया लाहौर। भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम लाहौर में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये दिन-रात्रि वाले टी-20 मैच 29 और 31 जनवरी तथा एक फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच खेलेंगे। यह अप्रैल 2022 के बाद पहला अवसर होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मैच पाकिस्तान में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के अपने ग्रुप मैच भारत में जबकि पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.