नई दिल्ली, मई 17 -- विश्व कप में निशाना लगाएंगे 57 जूनियर शूटर नई दिल्ली। जूनियर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी कैलेंडर के पहले विश्व कप के लिए भारत ने 57 निशानेबाजों का बड़ा दल उतारा है। इनके साथ 21 कोच और सहयोगी स्टाफ होंगे। जर्मनी के सुहल में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इनमें से 40 निशानेबाजों और सहयोगी स्टाफ का पहला दल शनिवार को रवाना हुआ। बचे 38 सदस्यों का दूसरा दल रविवार को जाएगा। प्रतिस्पर्धा 20 मई से शुरू होकर 26 मई को समाप्त होगी। भारत पिछले साल तीन जूनियर टूर्नामेंट में से दो में शीर्ष पर रहा था। पुरुषों और महिलाओं के लिए 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा से शुरूआत होगी। ट्रैप मिश्रित टीम फाइनल टूर्नामेंट की अंतिम पदक स्पर्धा होगा। ओलंपियन रायजा ढिल्लों (स्कीट) और हाल में निकोसिया शॉटगन विश्व कप में मिश्रित टीम ट्रैप कांस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.