नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- लोकेश राहुल गोवा गार्डियंस के सह मालिक बने पणजी। भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल ने प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के चौथे सत्र से पहले गोवा गार्डियंस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। यह सत्र 2 से 26 अक्तूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। गोवा गार्डियंस की टीम इस सत्र में पदार्पण कर रही है। यह टीम अन्य शीर्ष फ्रेंचाइजी के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। राहुल ने सोमवार को बयान में कहा कि वह वॉलीबॉल को उस तरह की लोकप्रियता दिलाना चाहते हैं जिसका वह हकदार है। उन्होंने कहा, पीवीएल भारत में वॉलीबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है और इसका मुख्य उद्देश्य इस खेल को अधिक लोगों तक पहुंचाना है। गोवा गार्डियंस के मुख्य मालिक राजू चेकुरी ने कहा कि वॉलीबॉल के प्रति राहुल का जुनून और इसकी क्षमता में उनका विश्वास खिलाड़ियों को सशक्त बनाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.