नई दिल्ली, जुलाई 3 -- लिवरपूल के फुटबॉलर जोटा और उनके भाई की दुर्घटना में मौत मैड्रिड। लिवरपूल के खिलाड़ी डिओगो जोटा और उनके भाई की स्पेन में कार दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्पेनिश सिविल गार्ड ने पुष्टि की कि जोटा और उनके भाई की कार पश्चिमी शहर जमोरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। 28 वर्षीय जोटा और उनके भाई, 25 वर्षीय आंद्रे सिल्वा दोनों पुर्तगाल के खिलाड़ी थे। जोटा पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। जोटा ने पुर्तगाल के लिए 49 मैच में 14 जबकि लिवरपूल के लिए 302 मैच में 102 गोल किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.