नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के लिजाड विलियम्स की जगह उनके साथी कॉर्बिन बॉश को आईपीएल 2025 के लिए टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाज लिजाड घुटने की चोटिल के कारण लीग से बाहर हो गए हैं। उन्हें मुंबई ने नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा था। कॉर्बिन ने अभी तक आईपीएल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वह 2022 में राजस्थान रॉयल्स के नेट गेंदबाज रह चुके हैं। 30 वर्षीय गेंदबाजी ऑलराउंडर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक टेस्ट और दो वनडे खेले हैं। उन्होंने 86 टी-20 में 663 रन बनाने के साथ ही 59 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे। उन्हें चोटिल एनरिच नोर्जे की टीम में शामिल किया गया था। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.