नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। भारतीय जूडो खिलाड़ी लिंथोई चानांबम ने मंगलवार को पेरू के लीमा में इतिहास रच दिया। मणिपुर की 19 वर्षीय लिंथोई जूनियर जूडो विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 63 किलो भार वर्ग में नीदरलैंड्स की जोनी गीलेन को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले लिंथोई ग्रुप डी के अपने अंतिम मुकाबले में जापान की सो मोरिचिका हार गईं। उन्होंने रेपचेज के जरिए पदक दौर में जगह बनाई और यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। रेपचेज में उन्होंने पहले स्लोवाकिया की इलारिया त्सुरकान को मात दी। उसके बाद जोनी को पराजित किया। यह उनका आयु वर्ग में दूसरा पदक है। इससे पहले वह 2022 में विश्व कैडिट चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय बनी थी। लिंथोई की यह उपलब्धि काफी खास है। उन्होंने चोट से उबरने के बाद यह पदक जीता है। पिछल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.