नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- रोहित दिसंबर 2026 तक रहेंगे डेविस कप कप्तान नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने बुधवार को रोहित राजपाल को फिर डेविस कप टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया। इसके साथ उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दिया। इसके अलावा आशुतोष सिंह को टीम के कोच के रूप में बरकरार रखा गया है। राजपाल पहले कई डेविस कप मुकाबलों में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। भारत को डेविस कप में अगले साल के शुरू में एक महत्वपूर्ण घरेलू मुकाबला खेलना है। राजपाल न केवल आगामी क्वालिफायर के लिए बल्कि अपने नए कार्यकाल के दौरान सभी डेविस कप मैचों के लिए भी टीम तैयार करेंगे। दिल्ली और कर्नाटक पहले ही फरवरी में होने वाले मुकाबले की मेजबानी की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। टीम के नामांकन सहित अन्य विवरण समय पर जारी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.