नई दिल्ली, जनवरी 12 -- रोमांचक जीत से डरबन प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार ग्केबेरहा। डरबन सुपर जायंट्स ने एसए20 क्रिकेट में रोमांचक जीत से अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। उसने रविवार को दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को दो विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स ने पहले 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में डरबन ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत से डरबन 14 अंक के साथ तालिका में केपटाउन को पछाड़ पांचवें स्थान पर पहुंच गई। शीर्ष पर मौजूद सनराइजर्स (19 अंक) और चौथे स्थान पर काबिज पार्ल रॉयल्स (15 अंक) के बीच चार अंकों का अंतर है, हालांकि पार्ल रॉयल्स ने एक मैच कम खेला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.