नई दिल्ली, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लंबोरिया (54-57 किग्रा) ने आठवीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मौजूदा राष्ट्रीय लाइटवेट चैंपियन ने जैस्मीन ने चंडीगढ़ की रुचिका को दूसरे दौर में आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) में पराजित किया। रेलवे की युवा विश्व और राष्ट्रीय चैंपियन सनमाचा चानू Ü(65-70 किग्रा) ने मणिपुर की बिंदिया देवी माओरेम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। उत्तर प्रदेश की सोनिया ने दिल्ली की वंशिका और हरियाणा की तन्नु ने मणिपुर की सोवी को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.