नई दिल्ली, मार्च 22 -- राष्ट्रीय पैरा तलवारबाजी की मेजबानी करेगा भुवनेश्वर भुवनेश्वर। देश भर के शीर्ष पैरा तलवारबाज 28 से 31 मार्च तक यहां आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अंतर्गत ओडिशा पैरा खेल संघ (पीएसएओ) द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम और कलिंगा खेल परिसर में होगी। ओडिशा सरकार के खेल और युवा सेवा विभाग द्वारा समर्थित इस चैंपियनशिप में 25 से अधिक राज्यों और 20 अतिरिक्त टीमों के भाग लेने की उम्मीद है जिसमें लगभग 200 पैरा तलवारबाज शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.