नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- राष्ट्रमंडल शतरंज में दिवी बिजेश को अंडर-12 बालिका खिताब तिरुवनंतपुरम। दस साल की दिवी बिजेश ने राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में अंडर-12 बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है। मलेशिया के कुआलालंपुर में 9 से 16 नवंबर तक हुई चैंपियनशिप में अंडर-10 की खिलाड़ी दिवी ने 9 में से 8.5 अंक के स्कोर के साथ दबदबा बनाया। राष्ट्रमंडल शतरंज में युवा और सीनियर स्तर के 13 वर्ग शामिल हैं जिनमें राष्ट्रमंडल देशों के शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ी और ग्रैंडमास्टर्स भी भाग लेते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय खिताबों सहित 75 से अधिक पदकों के साथ दिवी केरल की सबसे कम उम्र की महिला कैंडिडेट मास्टर और भारत की पहली अंडर-10 बालिक विश्व कप चैंपियन भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.