नई दिल्ली, अगस्त 12 -- भारत की दावेदारी को आज मंजूरी मिलेगी 2030 राष्ट्रमंडल खेल नई दिल्ली। भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोली को बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी क्योंकि देश इस आयोजन की मेजबानी का मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। आईओए मुख्यालय में बैठक का मुख्य एजेंडा 'भारत में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए राष्ट्रमंडल खेल (पूर्व सीजीएफ) को बोली प्रस्तुत करने की मंजूरी और इससे संबंधित अन्य कार्य है। दो अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लेखापरीक्षित खातों के विवरण पर विचार और उसे पारित करना और वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सांविधिक लेखा परीक्षक को नियुक्त करना। भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए रुचि पत्र प्रस्तुत कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.