नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- राष्ट्रमंडल खेल : भारत की मेजबानी पर मुहर की उम्मीद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की भारत की बोली पर बुधवार को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों की आम सभा में औपचारिक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया था। आम सभा में राष्ट्रमंडल खेल बोर्ड की सिफारिशों पर मुहर लगाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। ये सिफारिशें राष्ट्रमंडल खेल मूल्यांकन समिति की निगरानी में एक प्रक्रिया के बाद की गई थीं। भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त सचिव (खेल) कुणाल, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा और गुजरात के खेल मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य लोग करेंगे। घोषणा भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होने की संभावना है। मेजबानी के लिए भारत को नाइजीरिया के शहर अबुजा से कड़ी टक्कर मि...