नई दिल्ली, अगस्त 27 -- राष्ट्रपति ने डूरंड कप चैंपियन नॉर्थईस्ट को सम्मानित किया नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में खिताब जीतने वाली नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को बुधवार को सम्मानित किया। मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में टीम को 'प्रेसिडेंट्स कप भी प्रदान किया जो चैंपियन को प्रदान की जाने वाली तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियों में से एक है। राष्ट्रपति ने डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी और डूरंड कप आयोजन समिति के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में टीम के मालिक जॉन अब्राहम, कप्तान रिडीम त्लांग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदार तम्हाणे को ट्रॉफी सौंपी। समारोह का समापन राष्ट्रपति मुर्मू के साथ विजेता टीम और आयोजन समितियों की तस्वीर के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.