नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- युवा बल्लेबाज हसन नवाज पाकिस्तानी टीम से बाहर लाहौर। पाकिस्तान के उभरते बल्लेबाज हसन नवाज को खराब फॉर्म के कारण श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और टी-20 त्रिकोणीय सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को कहा कि हसन नवाज को कायदे आजम ट्रॉफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में खेलने के लिए कहा गया है। पीसीबी ने कहा कि सलामी बल्लेबाज फखर जमां 17 नवंबर से श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए टी-20 टीम में हसन की जगह लेंगे। श्रीलंका के खिलाफ 11 नवंबर से रावलपिंडी में होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज के लिए हसन की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.