नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- युवा एशियाई खेलों में 222 भारतीय दिखाएंगे दम नई दिल्ली। तीसरे युवा एशियाई खेलों में 222 एथलीटों का एक बड़ा दल भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। बहरीन के मनामा में 22 से 31 अक्तूबर तक होने वाले खेलों में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त 'दल प्रमुख होंगे। रविवार को एक समारोह में भारतीय दल को गर्मजोशी से विदाई दी गई। एथलीटों को उनकी आधिकारिक किट सौंपी गईं। भारतीय दल में एथलीटों के साथ 100 से ज्यादा सहयोगी स्टाफ और अन्य अधिकारी शामिल हैं। विदाई समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, एम3एम फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल कनोडिया, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महासचिव प्रसाद महांकर के अलावा दत्त और आईओए के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.