नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- युवराज ने हांगकांग में युवाओं को गुर सिखाए नई दिल्ली। भारत की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ बुधवार से स्थानीय हांगकांग क्रिकेट क्लब में क्रिकेट क्लीनिक का आयोजन शुरू किया। इसमें युवा खिलाड़ियों को लॉरियस 'स्पोर्ट फॉर गुड' पहल मिशन के तहत इन दोनों दिग्गजों से सामूहिक कोचिंग और सलाह मिलेगी। युवराज ने कहा, जब से मैंने खेलना छोड़ा है, तब से लॉरियस का एम्बेसडर हूं। यह एक शानदार जुड़ाव रहा है। मेरा एक कैंसर फाउंडेशन है और लॉरियस जो कार्यक्रम चलाता है, उसका नाम है स्पोर्ट फॉर गुड। मुझे लगता है कि यह लोगों को एक साथ लाने का बहुत अच्छा तरीका है। खेल में दुनिया को बदलने की शक्ति है, मानसिकता को बदलने की शक्ति है और किसी भी खेल को खेलने के लिए समुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.