नई दिल्ली, फरवरी 8 -- मैनचेस्टर युनाइटेड लगातार चौथी जीत से चौथे स्थान पर मैनचेस्टर। माइकल कैरिक के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर युनाइटेड ने प्रीमियर लीग फुटबॉल में लगातार चौथी जीत हासिल की। शनिवार को युनाइटेड ने टॉटेनहम को 2-0 से हराकर मुख्य कोच के तौर पर कैरिक की शत-प्रतिशत जीत का सिलसिला जारी रखा। टीम अब 25 मैच में 44 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। आर्सेनल ने शीर्ष पर नौ अंक की बढ़त बना ली है। टीम ने स्थानापन्न विक्टर ग्योकेरेस के दो गोल से संडरलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की। आर्सेनल के 25 मैच में 56 अंक हैं। मैनचेस्टर सिटी (24 मैच, 47 अंक) दूसरे स्थान पर है जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद एस्टन विला (25 मैच, 47 अंक) ने बोर्नमाउथ के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...