नई दिल्ली, जून 15 -- महिला हॉकी टीम बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया से हारी लंदन। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां प्रो लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंतिम मिनट में गोल खाकर 1-2 से हार गई। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की लगातार दूसरी हार है। टीम को इससे पहले शुक्रवार को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वैष्णवी फाल्के के मैदानी गोल से भारत ने तीसरे मिनट में ही बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया ने 37वें मिनट में एमी लॉटन के गोल से स्कोर बराबर कर लिया। फिर 60वें मिनट में लैक्सी पिकरिंग ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय खेमे को हताश कर दिया। भारतीय टीम अब मंगलवार को अर्जेंटीना से खेलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...