नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- महिला हॉकी टीम बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ए से हारी पर्थ। भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को भी ऑस्ट्रेलिया ए टीम से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम के लिए ज्योति सिंह ने (13वें) मिनट में गोल दागकर बढ़त दिलाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए की एवी स्टैंसबी ने (17वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। डेल डोल्केंस ने (48वें) मिनट में गोलकर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी। फिर जेमी-ली सुरहा ने (52वें) मिनट में गोलकर स्कोर 3-1 कर दिया। भारतीय टीम का दूसरा गोल सुनीता टोप्पो ने (59वें) मिनट में किया। भारतीय टीम अब अपना तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...