नई दिल्ली, जून 28 -- महिला मुक्केबाजी : दो बार की विश्व चैंपियन निकहत का अभियान शुरू हैदराबाद। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने शनिवार को इलीट महिला मुक्केबाजी के पहले दिन 48-51 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश की राशि शर्मा को 4-1 से हरा अपने अभियान की शुरुआत की। हरियाणा की अंजलि ने 57-60 किग्रा वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य विजेता मनीषा मौन को हरा बड़ा उलटफेर किया। पहले दिन अन्य नतीजों में 45-48 किग्रा वर्ग में 2023 की विश्व चैंपियन नीतू (हरियाणा) की रजनी सिंह (यूपी) पर 5-0 से जीत शामिल है। तेलंगाना की याशी शर्मा ने 60-65 किग्रा वर्ग में के मोनिशा (तमिलनाडु) को इसी अंतर से पटखनी दी। लक्ष्मी (टॉप्स) ने रागिनी (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ 51-54 किग्रा में 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.