नई दिल्ली, जनवरी 1 -- महिला टीम के 'स्ट्रेंथ एंव कंडीशनिंग' कोच बनेंगे निकोलस नई दिल्ली। इंग्लैंड के निकोलस ली वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के समापन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 'स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग' कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पांच टीमों वाली लीग 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में खेली जाएगी। उसके बाद भारतीय टीम 15 फरवरी से 9 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जिसमें वह कई प्रारूप की सीरीज खेलेगी। ली जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक अफगानिस्तान की पुरुष टीम के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच रह चुके हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात की आईएल टी-20 लीग के चौथे सत्र में गल्फ जायंट्स के स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच भी थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस ली ने 13 प्रथम श्रेणी मैच में 490 रन बनाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.