नई दिल्ली, मई 9 -- पटना/ दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ओडिशा की लड़कियों ने शुक्रवार को खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) की खो-खो स्पर्धा के फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए महाराष्ट्र को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के वर्ग में ओडिशा को हराकर महाराष्ट्र चैंपियन बना। महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांसे के साथ अपना सातवां पदक जीता। इससे पहले अदिति पांच स्वर्ण और एक रजत जीत चुकी हैं। उन्होंने चेन्नई में पिछले खेलों में पांच पदक जीते थे। तैराकी प्रतियोगिता के आखिरी दिन कर्नाटक का दबदबा रहा। हरियाणा के अर्जुन सिंह 23.91 सेकंड में जीत के साथ न केवल मीट के सबसे तेज तैराक के रूप में उभरे, बल्कि उन्होंने अपना दूसरा स्प्रिंट स्वर्ण भी जीता। उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.