नई दिल्ली, अगस्त 19 -- महाराज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका जीता केर्न्स (ऑस्ट्रेलिया)। बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (33 रन, पांच विकेट) से दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 98 रन से हरा दिया। पहले दक्षिण अफ्रीका ने आठ विकेट पर 296 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 82, कप्तान तेंबा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रीज्के ने 57 रन बनाए। इसके बाद महाराज ने स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया को नौ ओवर रहते 198 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने 96 गेंद में 88 रन बनाए जबकि बेन ड्वारशुइस ने 33 रन का योगदान दिया। दूसरा मैच शुक्रवार को मैकॉय में खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...