नई दिल्ली, मई 6 -- खेलो इंडिया खेल नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजस्थान के मयंक चौधरी ने खेलो इंडिया युवा खेलों में अपना स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा। पहले दिन मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले मयंक ने मंगलवार को लड़कों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी सोने पर निशाना साधा। मयंक (239.2 अंक) चंडीगढ़ के धैर्य पराशर (235.3 अंक) को पछाड़कर शीर्ष पर रहे। मध्य प्रदेश के युग प्रताप सिंह राठौर (214.8 अंक) ने खाते में कांस्य पदक आया। प्राची गायकवाड़ (458.6 अंक) लड़कियों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में चैंपियन बनीं। उन्होंने कर्नाटक की तिलोत्तमा सेन (455.6 अंक) को हराया। महाराष्ट्र की यह निशानेबाज अपने दूसरे खेलो इंडिया युवा खेलों में भाग ले रही हैं। पेरिस ओलंपिक के पदक विजेता स्वप्निल कुसाले से प्रेरणा लेने वाली प्राची ने पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.