नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत 'ए' महिला हॉकी टीम चीन में 13 से 21 अक्तूबर तक लियाओनिंग टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। सभी मुकाबले दालियान के लियाओनिंग स्पोर्ट्स सेंटर में होंगे। यह दौरा टीम के भविष्य के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। इसमें उभरती हुई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय अनुभव और मैच अभ्यास हासिल कर सकेंगी। आठ दिन के इस दौरे पर 13, 15, 17, 19 और 21 अक्तूबर को मैच खेले जाएंगे। अनुभवी डिफेंडर मनीषा चौहान टीम की कमान संभालेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के विश्लेषणात्मक कोच डेव स्मोलेनार्स इस दौरे के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। टीम : गोलकीपर : बंसारी सोलंकी, माधुरी किंडो। डिफेंडर : मनीषा चौहान, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी, अंजना डुंगडुंग। मिडफील्डर : सुजाता कुजूर, दीपिका सोरेंग, अज...