नई दिल्ली, जून 7 -- भारतीय दल राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मिला मुंबई। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), केंद्र और गुजरात राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के अधिकार हासिल करने से संबंधित प्रक्रिया और तरीकों को बेहतर ढंग से समझने के लिए लंदन में राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। दल में आईओए प्रमुख पीटी उषा और खेल मंत्रालय के साथ-साथ गुजरात राज्य सरकार के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने लंदन में दो दिन तक राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों से मुलाकात की। दावेदारी की अंतिम बोली के लिए प्रस्ताव 31 अगस्त तक प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है जबकि राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए मेजबान शहर का चयन इस साल नवंबर में किया जाएगा। भारत ने पहले ही अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए अपनी बोली औपचारिक रूप से प्...