नई दिल्ली, मई 18 -- भांबरी-गैलोवे बोर्डो चैलेंजर के फाइनल में हारे नई दिल्ली। भारत के युकी भांबरी और अमेरिका के उनके जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे रविवार को यहां बोर्डो में एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के रोमांचक खिताबी मुकाबले की चुनौती से निपटने में नाकाम रहे। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय और अमेरिकी खिलाड़ी की जोड़ी पुर्तगाल के फ्रांसिस्को कैब्राल और ऑस्ट्रिया के लुकास मिडलर की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 6-7(1), 6-7(2) से हार गई। भारत के एन श्रीराम बालाजी और सुमित नागल इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट का हिस्सा थे लेकिन वे अपने-अपने मुकाबलों में अलग-अलग दौर में हार गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.