नई दिल्ली, मार्च 22 -- स्विस ओपन में त्रिसा-गायत्री का सफर समाप्त बासेल। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला जोड़ी का सफर स्विस ओपन बैडमिंटन में शनिवार को सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हो गया। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी लियू शेंग शू और तान निंग की दुनिया की नंबर एक जोड़ी से एक घंटे 32 मिनट चले मुकाबले को 21-15, 15-21, 12-21 से हार गई। इस हार के साथ ही सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया। एकल ड्रॉ में बचे एकमात्र भारतीय शंकर सुब्रमण्यन शुक्रवार रात विश्व के 31वें नंबर के फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से 10-21, 14-21 से हार गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.