नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बैडमिंटन में नई स्कोरिंग प्रणाली पर अप्रैल में मतदान कुआलांलपुर। बैउमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) परिषद 25 अप्रैल को डेनमार्क के होर्सेन्स में होने वाली अपनी आम सालाना बैठक (एजीएम) के दौरान '3x15 स्कोरिंग' प्रणाली को खेल का आधिकारिक प्रारूप बनाने के प्रस्ताव पर मतदान कराएगा। पिछले साल 8 नवंबर को हुई बैठक में परिषद ने निष्कर्ष निकाला कि नई प्रणाली मैच के रोमांच, प्रतिस्पर्धात्मक निष्पक्षता, खिलाड़ियों के कल्याण और टूर्नामेंट प्रस्तुति के बीच संतुलन प्रदान करती है। इस प्रारूप का ट्रायल पहले ही कुछ राष्ट्रीय और ग्रेड तीन टूर्नामेंटों में किया जा चुका है। इसे पिछले वर्ष गुवाहाटी में बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025 में भी लागू किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...