नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- बीजेकेसी प्लेऑफ में नीदरलैंड्स ने भारत को हराया बेंगलुरु। बिली जीन किंग कप (बीजेकेसी) प्ले ऑफ में नीदरलैंड्स ने रविवार को भारत को ग्रुप जी में 3-0 से करारी शिकस्त दी। पहले एकल में श्रीवल्ली भामिदीपती को अनौक कोवरमैन्स से 2-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। फिर सहजा यमलापल्ली दुनिया की 87वें नंबर की खिलाड़ी सुजैन लामेंस से हार गईं। नीदरलैंड्स की खिलाड़ी ने 6-2, 6-3 से जीत हासिल की। युगल में अंकिता रैना और प्रार्थना थोंबरे को महज 69 मिनट में लामेंस और डेमी शुर से 1-6, 1-6 से पराजय मिली। भारत और नीदरलैंड्स दोनों अपने पिछले मैच में स्लोवेनिया से हार गए थे। अब दोनों अगले साल क्षेत्रीय मुकाबलों में वापसी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.