नई दिल्ली, अगस्त 1 -- सिल्वा के चार गोल, डायमंड हार्बर ने बीएसएफ को रौंदा कोलकाता। ब्राजील के स्ट्राइकर क्लेटन सिल्वा के चार गोल की मदद से डायमंड हार्बर एफसी ने शुक्रवार को डूरंड कप के ग्रुप बी में बीएसएफ फुटबॉल क्लब को 8-1 से रौंद दिया। सिल्वा ने दूसरे, 35वें, 71वें और 90 3वें मिनट में गोल दागे। स्लोवेनिया के लुका माजेन ने दो गोल (सातवें, 39वें मिनट) किए। पॉल (53वां मिनट) और जॉबी जस्टिन (67 वां मिनट) ने भी एक-एक गोल दागे। बीएसएफ का इकलौता गोल 90वें मिनट में किशोरी ने किया। आईलीग-दो चैंपियन डायमंड हार्बर इस जीत से दो मैचों में छह अंक और प्लस आठ के गोल अंतर के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया है। अब उनका अगला मुकाबला 9 अगस्त को मोहन बागान से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.