नई दिल्ली, मार्च 9 -- लीग वन : पीएसजी ने रेनेस को 4-1 से हराया पेरिस। ऑसमेन डेम्बेले के दो गोल से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन फुटबॉल टूर्नामेंट में रेनेस को 4-1 से हराकर लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखा। डेम्बेले ने अपने दोनों गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पहले और चौथे मिनट में दागे। ब्रेडले बार्सोला (27वें मिनट) और गोंजेलो रामोस (50वें मिनट) ने भी टीम की ओर से एक-एक गोल किया। रेनेस की ओर से एकमात्र गोल लिलियन ब्रेसियर ने 53वें मिनट में किया। लीग के मौजूदा सत्र में अब तक अजेय पीएसजी के इस जीत से 25 मैच में 65 अंक हो गए हैं और टीम ने दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सिले पर 16 अंक की बढ़त बना ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.