नई दिल्ली, फरवरी 26 -- पिंक लेडीज कप में कोरिया से हारी भारतीय टीम शारजाह। भारत की सीनियर महिला टीम बुधवार को यहां अल हमरिया स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में पिंक लेडीज कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने अंतिम मैच में कोरिया से 0-3 से हार गई। फीफा रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद कोरियाई टीम मध्यांतर तक 2-0 से आगे थी। कोरिया की तरफ से चोई यूजुंग (आठवें) और चोई डागयेओंग (27वें) ने पहले हाफ में गोल किए। उसकी तरफ से तीसरा गोल मुन यूनजु ने 81वें मिनट में किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेले। उसने अपने पहले मैच में जॉर्डन को हराया था लेकिन इसके बाद उसे रूस और कोरिया से हार का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.