नई दिल्ली, मार्च 9 -- एचेमपोंग की हैट्रिक से जीता ईस्ट बंगाल भुवनेश्वरÜ। घाना की स्ट्राइकर एल्शादाई एचेमपोंग की हैट्रिक की बदौलत ईस्ट बंगाल एफसी ने रविवार को इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) में ओडिशा एफसी पर 3-1 से जीत दर्ज की। तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता की टीम के अब सात मैच में 18 अंक हो गए हैं। ओडिशा एफसी सात मैच में 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। ईस्ट बंगाल की एल्शादाई ने हैट्रिक बनाकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एल्शादाई ने अभी तक इस आईडब्ल्यूएल में छह गोल कर लिए हैं। घाना की एक अन्य खिलाड़ी जेनिफर कंकम येबोआ ने 74वें मिनट में ओडिशा एफसी के लिए गोल करके हार का अंतर कम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.