नई दिल्ली, जुलाई 17 -- इटली 28 साल बाद महिला यूरो के सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड। इटली की टीम ने 1997 के बाद पहली बार यूईएफए महिला यूरो 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में उसने नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया। क्रिस्टियाना गिरेली ने 50वें मिनट में वन-टच गोल से इटली को बढ़त दिलाई। हेगरबर्ग ने कुछ मौके चूकने के बाद आखिरकार नॉर्वे को बराबरी दिला दी। उन्होंने 56वें मिनट में नजदीक से मारेन मजेल्डे के शानदार पास को गोलपोस्ट में डालने में कोई गलती नहीं की। एक समय ऐसा लग रहा था कि खेल अतिरिक्त समय तक खिंच सकता है, लेकिन अंतिम समय में गिरेली ने जोरदार हेडर से इटली की बढ़त 2-1 कर दी। इटली ने इसके बाद विरोधियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.