नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारत ने रविवार को राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स पर लिखा, राजगीर स्थित खेल परिसर में पहली बार आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से पूरा देश गौरवान्वित है। एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...