नई दिल्ली, जून 24 -- पारस गुप्ता एशियाई स्नूकर के सेमीफाइनल में कोलंबो। भारत के पारस गुप्ता ने मंगलवार को यहां एशियाई 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में सनी वांग को 5-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। आगरा के 29 वर्षीय क्यू खिलाड़ी पारस ने सिंगापुर के खिलाड़ी पर 5-0 की आसान जीत दर्ज की। पारस सेमीफाइनल में हबीब सबा (बहरीन) और अली अल ओबैदली (कतर) के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। वांग ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान के मोहम्मद सज्जाद को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। पारस ने इससे पहले सुबह के सत्र में विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियन हमवतन कमल चावला को 5-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.