नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में दबाव में थे : मजूमदार मुंबई। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला एकदिवसीय विश्व कप मैच में जीत जरूरी थी जिससे वह दबाव में थे और मुकाबले से पहले अच्छी तरह नहीं सो पाए। मजूमदार ने सोमवार को एक सम्मान समारोह के दौरान कहा, न्यूजीलैंड मैच से पहले कुछ दिन रातों की नींद उड़ गई थी क्योंकि वह मैच हर हाल में जीतना था। हमारा हमेशा से मानना था कि अगर हमें विश्व कप जीतना है तो हमें कहीं न कहीं ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा या तो सेमीफाइनल में या फाइनल में। हम सभी उस मैच के लिए तैयार थे लेकिन जेमिमा की पारी अभूतपूर्व थी...मुझे लगता है कि युगों-युगों में एक बार खेली जाने वाली पारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.