नई दिल्ली, मई 15 -- निहाल एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज में दूसरे स्थान पर अल ऐन (संयुक्त अरब अमीरात)। शीर्ष वरीय भारत के निहाल सरीन ने गुरुवार को एशियाई व्यक्तिगत ओपन शतरंज के अंतिम दौर में ईरान के बर्दिया दानेश्वर को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। ग्रैंडमास्टर निहाल ने दानेश्वर के बराबरी सात अंक हासिल किए, लेकिन ईरानी खिलाड़ी ने बेहतर टाईब्रेकर के साथ भारतीय से आगे रहकर खिताब जीता। भारतीय खिलाड़ी ने रजत जीतने साथ इस साल के अंत में नई दिल्ली में होने वाले विश्व शतरंज कप में भी स्थान भी पक्का किया। इसके अलावा एल आर श्रीहरि अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके देश के 86वें ग्रैंडमास्टर बने। जी बी हर्षवर्धन ने भी जीएम नॉर्म हासिल किया और छह अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वंतिका अग्रवाल मंगोलिया की मुंगुनजुल बैट-एर्डीन को हरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.