नई दिल्ली, जुलाई 12 -- नदीम को 'हैमस्ट्रिंग की चोट, इलाज के लिए इंग्लैंड जा रहे कराची। पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम को 'हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है। सूत्रों के अनुसार वह 16 अगस्त को सिलेसिया डायमंड लीग में भारतीय सुपरस्टार नीरज चोपड़ा से मुकाबले से पहले चोट का इलाज कराने के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं। सूत्र ने बताया कि हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण उन्हें स्विट्जरलैंड में एक प्रतियोगिता छोड़नी पड़ी। वह सोमवार को इंग्लैंड जा रहे हैं ताकि विशेषज्ञों से चोट का इलाज करा सकें। साथ ही पोलैंड के सिलेसिया में होने वाली डायमंड लीग मीटिंग की तैयारी भी कर सकें। नदीम अगले महीने इंग्लैंड से सीधे पोलैंड जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.