नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय खेल : झारखंड के युवाओं में तीरंदाजी के प्रति रुझान बढ़ रहा, ओलंपिक में देश के लिए सोना जीतने की मुराद नक्सलियों के खौफ के बीच पैदा हो रहे 'धनुर्धर -दीपिका कुमारी को आदर्श बनाकर किशोरियां छू रहीं आसमान -झारखंड की आर्चरी टीम में अधिकतर खिलाड़ी 18 वर्ष से कम ठाकुर सिंह नेगी देहरादून। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों से तीरंदाजी के उभरते हुए 'धनुर्धरों की फौज तैयार हो रही है। ओलंपियन दीपिका कुमारी से प्रेरित होकर यहां के युवाओं में तीरंदाजी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। खासतौर पर लड़कियां, जो गरीबी और परिवार की तंगहाली के बावजूद इस खेल में अपना भविष्य बना रही हैं। नजर ओलंपिक स्वर्ण पर : इन किशोरियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खौफ के बावजूद अभ्यास जारी रखा। इनका एक ही उद्देश्य है, ओलंपिक में देश के लिए सोना जीतना। ...