लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। राज्य स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष जूडो प्रतियोगिता के अंतिम दिन मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा मुरादाबाद और गोरखपुर के खिलाड़ियों ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। खेल विभाग और यूपी जूडो एसोसिएशन के संयुक्त देखरेख में में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित की गई प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग में 70 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद की प्रिया ने स्वर्ण, प्रयागराज की शालिनी ने रजत और मुरादाबादकी डाली ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 78 किग्रा में गोरखपुर की खुशी और 78 किग्रा से अधिक भार वर्ग में लखनऊ की विशाखा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में 100 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ के विधान ने स्वर्ण और लखनऊ के अभिषेक ने रजत पदक जीता। मुरादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.