नई दिल्ली, फरवरी 15 -- देसाई-घोरपड़े को मिश्रित युगल में रजत पदक चेन्नई। भारत के हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने स्टार कंटेंडर टेबल टेनिस के फाइनल में रोमानिया की दूसरी सीड एडवर्ड इओनेस्कु और बर्नाडेट स्जोक्स से हारने के बाद मिश्रित युगल में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। देसाई और घोरपड़े फाइनल में 3-0 से हार गए, जो स्टार कंटेंडर इंडिया के चार सत्र में किसी भारतीय जोड़ी का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। लुबोमिर जानकारिक ने कोरिया रिपब्लिक के पार्क गंगहियोन को 3-2 से हराकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अब उनका मुकाबला फ्रांस के पांचवें वरीय थिबॉल्ट पोरेट से होगा। महिला एकल फाइनल शीर्ष वरीय सत्सुकी ओडो और 15वीं वरीय मियू हिरानो की जापानी खिलाड़ियों के बीच होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...